लॉकडाउन 5.0 कैसा होगा? PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बीच मीटिंग में चर्चा जारी
लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक चल रही है. अमित शाह ने कल सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी.
लॉकडाउन के पांचवें चरण पर मंथन शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक चल रही है. अमित शाह ने कल सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्रियों की राय से पीएम मोदी को अवगत कराया जा रहा है.
दरअसल, लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई की आधी रात समाप्त होना है. ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन कर लॉकडाउन के भविष्य के बारे में उनकी राय मांगी. सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने जानना चाहा कि लॉकडाउन बढ़ाया जाए या नहीं.।







0 comments:
Post a Comment