भारतीय ज्योतिष का पर्याय बन चुके ज्योतिषी बेजन दारूवाला ने शुक्रवार को 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. बेजन दारूवाला गुजरात के गांधीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. वे कोरोना पॉजिटिव थे और उनका इलाज चल रहा था. एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला ने ना केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी सटीक भविष्यवाणियों की वजह से ख्याति अर्जित की. बेजन दारूवाला के दरबार में अपना भविष्य जानने के लिए वो लोग भी जाते थे जिनके हाथों में लोगों के भविष्य को गढ़ने की जिम्मेदारी होती थी.
==================================================================









0 comments:
Post a Comment