ikq कोटा समाचार ~ Latest news | Current news | Top news | recent news

Translate


कोटा समाचार

कोटा समाचार

नवीनतम समाचार | वर्तमान समाचार | शीर्ष समाचार | कोटा नवीनतम समाचार


Kota: आइसोलेशन वार्ड में बेड से गिरा मरीज, तड़प-तड़पकर निकल गई जान ! कोई संभालने नहीं आया, वीडियो वायरल

कोटा शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) से कोरोना मरीजों के लगातार स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने का सिलसिला भले ही जारी हो, लेकिन यहां लापरवाही हदें भी पार हो रही हैं.





कोटा. शहर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) से कोरोना मरीजों के लगातार स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने का सिलसिला भले ही जारी हो, लेकिन यहां लापरवाही हदें भी पार हो रही हैं. अस्पताल का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया (Social media) में जोरों से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि कोविड-19 के आइसोलेशन वार्ड (Isolation ward) में एक मरीज बेड से गिर गया और बाद फर्श पर ही तड़प-तड़पकर उसने दम तोड़ दिया है. वीडियो वायरल होने से अस्पताल की व्यवस्थाओं सवालों के घेरे में है.

वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई लापरवाही
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक मरीज अस्पताल के बेड पर तड़प रहा है. फिर वह बेड से नीचे से गिर जाता है. नीचे गिरने के बाद भी वह तड़पता रहता है, लेकिन कोई भी नर्सिंग स्टाफ उसे संभालने के लिए नहीं आता है. कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाती है. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते रोगी की मौत हुई है. मृतक के भाई सुरेश मालव ने इस पूरे मामले में लापरवाही की शिकायत महावीर नगर थाने और मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी है.

21 मई को भर्ती कराया था, 23 मई को मौत हो गई

सुरेश मालव ने बताया कि 20 मई को सीने में दर्द और खांसी होने पर बड़े भाई कैथून निवासी लालचंद को ईएसआई अस्पताल लेकर गए थे. वहां चिकित्सकों ने उनकी चेस्ट और कोरोना की जांच लिखी. वह कोरोना जांच के लिए नए अस्पताल पहुंचे लेकिन देर होने से वे उसे भर्ती नहीं करवा पाए. 21 मई को लालचंद को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया, लेकिन परिजनों को वहां रुकने नहीं दिया गया. 23 मई को जब परिजन मिलने गए तो मिलने नहीं दिया और उसी रात करीब रात 3 बजे उसकी मौत हो गई.

0 comments:

Post a Comment

Site Search