ikq महाराष्ट्र-दिल्ली-गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें, डराने वाले हैं आंकड़े ~ Latest news | Current news | Top news | recent news

Translate


महाराष्ट्र-दिल्ली-गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें, डराने वाले हैं आंकड़े

महाराष्ट्र-दिल्ली-गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें, डराने वाले हैं आंकड़े


देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 56 हजार से अधिक है और 7200 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना की चपेट में आकर सबसे अधिक महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में लोग जान गंवा रहे हैं.








09 जून 2020, अपडेटेड

  • महाराष्ट्र में अब तक 3169 लोगों की मौत
  • दिल्ली में 874 लोगों ने गंवाई अपनी जान
  • गुजरात में मौत का आंकड़ा 1200 के पार

देश में कोरोना का खतरा विकराल होता जा रहा है और हर रोज सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 56 हजार से अधिक है और 7200 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना की चपेट में आकर सबसे अधिक महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में लोग जान गंवा रहे हैं.

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के अंदर 2553 नए मामले सामने आए और 109 लोगों की मौत हो गई. अब अकेले महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों आंकड़ा 3169 हो गया है. महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 88 हजार 528 है, जिसमें 40 हजार 975 लोग ठीक हो चुके हैं. प्रदेश में अब 44 हजार 374 एक्टिव केस है.

महाराष्ट्र का मुंबई शहर कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है और अब तक 1702 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे के अंदर 1311 नए मामले सामने आए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में अभी 26 हजार 345 एक्टिव केस हैं, जबकि 22 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं.

वहीं, दिल्ली में सोमवार को एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए और 17 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 30 मई से लेकर 6 जून तक 62 कोरोना मरीजों की मौत की लेट रिपोर्टिंग भी हुई है. अब कुल मरीजों का आंकड़ा 30 हजार के करीब पहुंच गया है, जिसमें 874 लोग जान गंवा चुके हैं.

वहीं, गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया. अब तक 1249 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 480 नए मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हो गई.










कोरोना: बीते 24 घंटे में 9983 नए मामले, कुल मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख के पार




08 जून 2020, अपडेटेड



  • कुल मरीजों की संख्या 2.56 लाख के पार


  • अब तक कोरोना से 7135 लोगों की मौत



देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार 
सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 
हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं. 

देश में अभी 1 लाख 25 हजार 381 एक्टिव केस हैं.


बीते 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित 
है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 89 हजार 975 हो गया है, जिसमें 3060 लोगों की मौत हो चुकी है, 
जबकि 39 हजार 314 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी प्रदेश में 43 हजार 
601 एक्टिव केस हैं.

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 31 हजार 667 है, जिसमें 269 लोगों की 
मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं. तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां कुल 
मरीजों की संख्या 27 हजार 654 है, जिसमें 761 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 हजार 664 
लोग ठीक हो चुके हैं.

वहीं, गुजरात में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है. यहां अब तक 1249 लोगों की
मौत हो चुकी है और 13 हजार 635 लोग ठीक हो चुके हैं. राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 10
हजार 599 है, जिसमें 240 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में 
अब कुल एक्टिव केस की संख्या 2718 है.

उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 536 हो गई है, जिसमें 275 लोगों की मौत हो चुकी है
और 6185 लोग ठीक हो चुके हैं. मध्य प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 9401 है, जिसमें 412 लोगों की मौत
हो चुकी है, जबकि 6331 लोग ठीक हो चुके हैं.







कोरोना: पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले, मरीजों का आंकड़ा 2.26 लाख के पार


देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 26 हजार 770 है, जिसमें 6 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है.







05 जून 2020, अपडेटेड 

  • पिछले 24 घंटे में 273 लोगों की मौत
  • अब तक 1 लाक 9 हजार से अधिक हुए ठीक
देश में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 हजार 851 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 273 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में ही 5 हजार 355 लोग ठीक भी हुए हैं.

अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 26 हजार 770 है, जिसमें 6 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है. अब तक करीब 50 फीसदी यानी 1 लाख 9 हजार 462 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी देश में 1 लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस हैं.

कोरोना मरीजों के बढ़ते आंकड़े के बीच कोरोना जांच की संख्या में भी इजाफा हुआ है. आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1 लाख 43 हजार 661 लोगों का टेस्ट किया गया. एक दिन में टेस्ट का यह सबसे अधिक आंकड़ा है. अब तक 43 लाख 86 हजार 376 सैंपल का टेस्ट किया जा 
चुका है.

वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 123 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक का सबसे बड़ा उछाल है. वहीं एक दिन पहले 122 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई थी. राज्य में अबतक 2710 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी हैं. वहीं 24 घंटे के अंदर करीब 3 हजार नए केस सामने आए हैं और मरीजों का आंकड़ा 77793 तक पहुंच गया है.

वहीं, दिल्ली में भी बॉर्डर सील की खींचतान के बीच कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. राजधानी में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 1359 नए केस सामने आए हैं. वहीं संक्रमितों की संख्या 25 हजार पार कर चुकी है. मौत का आंकड़ा 650 तक पहुंच गया है. वहीं, 24 घंटे में कोरोना ने 22 लोगों की जान ली है.









कोरोना: बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 9304 नए मामले, अब तक 6 हजार से अधिक मौतें


देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 919 है. इसमें से 6 हजार 75 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि करीब 50 फीसदी यानी 1 लाख 4 हजार 107 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं.



 04 जून 2020, अपडेटेड

  • पिछले 24 घंटे में 260 लोगों की मौत
  • अब तक 6 हजार 75 लोगों की गई जान
कोरोना वायरस के मामलों में जबरदस्त उछाल आया है. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 हजार 304 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटे में ही इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 260 लोगों की मौत हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 हजार 804 लोग ठीक हुए हैं.

अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 919 है. इसमें से 6 हजार 75 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि करीब 50 फीसदी यानी 1 लाख 4 हजार 107 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं. अभी देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 6 हजार 737 है. पिछले कुछ दिनों में मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 75 हजार है. अब तक 2 हजार 587 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 32 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. अभी करीब 40 हजार एक्टिव केस हैं. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, यहां अब तक करीब 26 हजार केस सामने आए हैं, जिसमें 208 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना के कुल केस के मामले में तीसरे नंबर पर दिल्ली है. अब तक यहां 23 हजार 645 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9542 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 18 हजार 100 हो गया है, जिसमें 1122 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं, राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 9652 है, जिसमें 209 लोगों की मौत हो चुकी है. मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 8588 है, जिसमें 371 की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 8729 है, जिसमें 229 लोग जान गंवा चुके हैं.







राजस्थान में कोरोना से अब तक 198 की मौत, पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 8980


प्रदेश में अब तक 8980 कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो चुकी है.

जयपुर: प्रदेश में 1 जून सोमवार को सुबह 149 नए मामले कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव मरीजों के सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में अब तक 8980 कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो चुकी है. वहीं, एक मरीज की मौत दर्ज की गई है. अब तक प्रदेश में 198 कुल मौत का आंकड़ा पहुंच चुका है.

चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक्टिव केस की संख्या 2742 हो गई है. कुल 6040 रिकवर्ड केस हैं. प्रवासी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2543 हो गई है. सोमवार सुबह बांरा 27, भरतपुर 44, दौसा 2, जयपुर 32, झालावाड़ 5, झुंझुनूं 4, कोटा 10, पाली 21, सिरोही 3 और टोंक 1 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. 

वहीं, बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा ईरान से लाए गए भारतीयों में से 61 लोग, इटली से 2 लोग और अन्य राज्यों के 14 मरीज अभी तक प्रदेश में पॉजिटिव पाए गए हैं.

इसके अलावा प्रदेश में अब तक 3,95,490 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है,  जिसमें 3,82,315 सैंपल नेगेटिव आए हैं और 4482 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. प्रदेश में अब तक 5772 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 5099 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं अब तक प्रदेश में 194 लोगों की मौत इस बीमारी से हो चुकी और अभी तक प्रदेश में 2727 एक्टिव केस कोरोना के मौजूद है. जिसमें 2458 प्रवासी शामिल हैं.











कोरोना वाइरस

ताजा खबर | वर्तमान खबर | शीर्ष समाचार | नवीनतम समाचार

कोरोना का असर / राजस्थान हाईकोर्ट का निर्देश; सरकार सार्वजनिक जगहों पर थूकने से रोकने के निर्देशों की प्रभावी पालना करवाए

जयपुर
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश में तंबाकू और पान मसाला की बिक्री से जुड़े मामले में राज्य सरकार से कहा है कि वह सार्वजनिक जगहों पर थूकने से रोकने के लिए जारी किए दिशा-निर्देशों की प्रभावी तरीके से पालना करवाए। अदालत ने कहा कि सरकार पब्लिक प्लेसेज पर थूकने पर पाबंदी लगा चुकी है, इसलिए प्रार्थी निर्देश की पालना के लिए पीटिशन की एक कॉपी एजी ऑफिस में भी दे।

सीजे इन्द्रजीत महान्ति और जस्टिस एसके शर्मा की खंडपीठ ने यह निर्देश अधिवक्ता एसके सिंह की पीआईएल को निस्तारित करते हुए दिया। सुनवाई के दौरान प्रार्थी ने कहा कि उन्होंने राज्य में तम्बाकू और पान मसाला उत्पाद की बिक्री वापस शुरू करने के संबंध में पीआईएल दायर की थी। अब सरकार ने बिक्री पर पाबंदी का आदेश वापस ले लिया है। सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर भी पाबंदी लगाई है और वह सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट है। जिस पर अदालत ने प्रार्थी को याचिका की कॉपी एजी ऑफिस में देने के लिए कहा।








0 comments:

Post a Comment

Site Search