राजस्थान पत्रिका
राजस्थान पत्रिका एक भारतीय हिंदी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। यह 1956 में कर्पूर चंद्र कुलिश द्वारा स्थापित किया गया था।
AAJ TAK
आजतक हिंदी समाचार , लाइव टीवी कवरेज देखें, नवीनतम खबर, भारत, विश्व, खेल, व्यवसाय, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज ...
ABP न्यूज़
ABP न्यूज़ एक हिंदी न्यूज़ चैनल है जो भारत में और उस पार की कहानियों को लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, हेडलाइंस, डिबेट्स और नवीनतम अपडेट प्रदान करता है ...
News18 Rajasthan
News18 राजस्थान - सबसे सटीक और सबसे तेज़। News18 राजस्थान लाइव टीवी देखें, हिंदी समाचार चैनल News18 भारत क्षेत्रीय चैनल ऑनलाइन।
RSG Rajasthani Media
RSG Rajasthani Media का नमस्कार सभी संगीत प्रेमियों को.. हमारी वास्तविक राजस्थानी संस्कृति से जुड़े हुए और जिस पर हर एक राजस्थानी गर्व कर सके जैसे कुछ गाने भी आप तक पंहुचा सके तो ये हमारे मकसद को कामयाबी दे देगा | आशा है हमारी कोशिश और हमारी भावनाएं आप तक जरूर पहुँच रही होगी | अगर आपको कुछ गीत पसंद आ रहा हो तो प्लीज इस पर कमेंट जरूर करे, हम पूरी कोशिश करेंगे आपको जवाब देने की, और इसे अपने परिजनों और दोस्तों से शेयर जरूर करें तभी हम आप लोगो तक ऐसे गीत अनवरत पहुंचा सकते है| आपका बहुत बहुत धन्यवाद् इसे सुनने, कमेंट करने, लिखे करने, और शेयर करने के लिए. राम राम सा खम्मा घनी सा VIJAY LAXMI MUSICAL GRUP SOJAT ROAD 9928655799 9660142542
Saturday, 30 May 2020
Rajasthan: किसानों को 1 जून से लोन देगी राजस्थान सरकार
पुलिस ने किया जिस अपराधी को गिरफ्तार , वो निकला कोरोना पॉजिटिव
पुलिस ने किया जिस अपराधी को गिरफ्तार , वो निकला कोरोना पॉजिटिव, थानाधिकारी समेत स्टॉफ हुए क्वारंटीन
प्रदेश में छाए कोरोना कहर के चलते अब अपराधियों को पकड़ना भी मुश्किल होता जा रहा है। ऐसा ही एक वाकिया प्रदेश के धौलपुर जिले से सामने आई है। यहां पुलिस एक मुलजिम आशु सिंह गिरफ्तार कर लेकर आई थी, जिसे बाद में पुलिस ने न्यायालय में भी पेश किया था। लेकिन जब उसकी कोरोना जांच हुई, तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। आरोपी आशु सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के साथ पूरे थाने में हंड़कंप मच गया है। साथ ही एहतियाती कदम उठाते हुए अब थानाअधिकारी समेत गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया के दौरान आरोपी के संपर्क में आए सभी 15 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। मामला धौलपुर के सरमथुरा कस्बे का है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि मुल्जिम आशु सिंह पुत्र अवधेश जाति ठाकुर निवासी चांदपुर थाना सरमथुरा को धारा 304बी आईपीसी के तहत 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। उसे वृत्ताधिकारी वृत्त सरमथुरा प्रवेन्द्र महेला द्वारा अपने कार्यालय में गिरफ्तार कर बाद में थाना सरमथुरा की हवालात में बंद करवाया गया था। 19 मई को गिरफ्तार शुदा मुल्जिम आशू सिंह को न्यायालय में पेश किया गया ,जिसे न्यायालय द्वारा जे.सी. दी गई। लेकिन जेल प्रशासन ने न्यायालय और पुलिस महानिदेशक जेल का हवाला देते हुए अभियुक्त की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद ही उसे धौलपुर जेल में लेने की बात कही। इसके बाद जेल प्रशासन ने हाईकोर्ट एवं महानिदेशक जेल के आदेश का हवाला देते हुए मुल्जिम की कोरोना जांच करवाई। 22 मई की शाम को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभियुक्त आशू को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही एक गार्ड की व्यवस्था की गई है। इसके बाद अभियुक्त आशू सिंह की गिरफ्तारी से लेकर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने तक सम्पर्क में आये वृत्ताधिकारी वृत्त सरमथुरा प्रवेन्द्र महेला और उनके स्टाफ सहित सभी15 पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य परीक्षण व सैम्पल लेने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने थानाअधिकारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन होने के बाद अब वृत्त सरमथुरा एवं थाना सरमथुरा के कार्यो के निष्पादन के लिए सीताराम बैरवा उप अधीक्षक एससी/एसटी सैल धौलपुर को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीओ कार्यालय, आवास भवन, थाना सरमथुरा के सम्पूर्ण परिसर एवं उपलब्ध वाहनों को अच्छी तरह से सैनिटाइज कराया गया है।
Coronavirus in Rajasthan
कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नए मामले मंगलवार को सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 7,376 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में 16, उदयपुर में 13, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, झुंझुनू व बीकानेर में पांच-पांच, कोटा में चार, पाली में तीन व धौलपुर में दो नए मामले सामने आए हैं।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 167 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 79 तक पहुंच गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी पहले से ही किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
Friday, 29 May 2020
ब्रेकिंग न्यूज़ दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता
Hindi News/ राज्यवार खबरें/दिल्लीFeedback
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 तीव्रता
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली के अलावा कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
रिक्टर स्केल में भूकंप की 4.6 की तीव्रता आंकी गई है.
दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. वहीं हरियाणा के रोहतक में भूकंप का केंद्र रहा है.
3 सरकारी बैंकों को बड़ा झटका
इन 3 सरकारी बैंकों को बड़ा झटका! RBI ने लगाया 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.3
इसी तरह के मामले में रिजर्व बैंक ने कर्नाटक बैंक पर 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने आय मान्यता और संपत्ति वर्गीकरण (आईआरएसी) नियमों पर निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक पर भी 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
PUBG खेलने वालों के लिए बड़ी खबर
PUBG खेलने वालों के लिए बड़ी खबर! जल्द बदलने वाली हैं गेम से जुड़ी कई चीजें, लीक हुई जानकारी
PUBG खेलने वालों के लिए बड़ी खबर, जल्द बदलने वाली हैं गेम से जुड़ी कई चीजें. इसके साथ ही इंटरनेट पर इस गेम की कई जानकारियां भी लीक हो चुकी हैं.
पबजी मोबाइल बीटा में देखा गया है कि नया क्लासिक मैप मौजूदा Erangel मैप की तुलना में थोड़ा छोटा प्रतीत होता है. इस नए मैप में प्लेयर्स की कुल संख्या भी एरंगेल और मीरामार की तुलना में कम होगी. यह कुछ नई इमारतों के साथ आता है, जो दिखने में कुछ हद तक Sanhok मैप में शामिल बिल्डिंगों से मेल खाती है. इसके अलावा कुछ इमारतें इरेंगल मैप से ली गई प्रतीत होती हैं.
इसमें शामिल इलाकें काफी अलग हैं और इसमें स्नो एरिया और और ग्रास (घास) एरिया दोनों शामिल हैं. इसमें मॉन्स्टर ट्रक गाड़ी के साथ-साथ नई P90 SMG भी जोड़ी गई है. इतना ही नहीं SPAS-12 नामक की एक शॉटगन को भी जोड़ा गया है. इन बंदूकों को आप कई वीडियो गेम्स में पहले भी देख चुके होंगे. बता दें कि P90 SMG कॉल ऑफ ड्यूटी और काउंटर स्ट्राइक जैसे गेम्स की चहेती बंदूक है. SPAS-12 को भी इन्हीं गेम्स में देखा जा चुका है.
लॉकडाउन 5.0 कैसा होगा?




















